गंगापार, जुलाई 31 -- Gangapar News: श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा के खेल मैदान में आयोजित एक दिवसीय तहसील स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में एकल एवं युगल की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। जिसमें बारा तहसील के कुल आठ विद्यालयों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विद्यालय के खेल शिक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत किया तथा प्रधानाचार्य डा योगेन्द्र सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उक्त प्रतियोगिता में श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा के अंडर 19 के एकल प्रतिस्पर्धा में कृष्णा सोनी विजयी रहे तो अंडर 17 में शिवम पटेल विजेता रहे। युगल के अंडर 19 में आईडीसीएल कालेज जसरा विजेता रहा तो राजा कमलाकर इंटर कालेज शंकरगढ़ उपविजेता हुआ। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर: जनपदीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज से बालिकाओं के अंडर 19 एकल प्रति...