Gangapar News: तमंचा सटाकर नकदी, मोबाइल और बाइक लूटी
गंगापार, जुलाई 25 -- Gangapar News: इलाके के हरखपुर गांव समीप सूनसान स्थान पर तमंचा सटाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मऊआइमा कटरा दयाराम गांव निवासी इम्तियाज आलम पुत्र स्व. गुलाम रसूल शुक्रवार की शाम अपनी बहन के घर गैदा उमरिया गया था। बहन के घर से शनिवार की भोर अपने घर के लिए निकला था। आरोप है कि हरखपुर चौराहे से लगभग 500 मीटर आगे पेट्रोल पंप के पास सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए बैठे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया और कनपटी पर तमंचा सटाकर जेब से 20,000 रुपये नकद, मोटरसाइकिल और दो मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए असलहा लहराते हुए फरार हो गए। हालांकि जबतक आस पास के लोग इकट्ठा हो बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 जांच पड़ताल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.