Gangapar News: तथ्य के साथ बच्चों को सोचने के लिए जो प्रेरित करे वही शिक्षक
गंगापार, सितम्बर 5 -- Gangapar News: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस पर बच्चाराम यादव इंटरमीडिएट कॉलेज व मां सुमेरा देवी यादव महाविद्यालय भुलई का पूरा के संस्थापक यज्ञ नारायण यादव ने गुरुजनों सहित पूरे विद्यालय परिवार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को संबोधित करते हुए संस्थापक ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन ज्ञान, विनम्रता और भारतीय संस्कृति के प्रतीक थे। एक साधारण ब्राह्मण परिवार से निकलकर वे अपनी प्रतिभा से भारत के राष्ट्रपति और विश्व-प्रसिद्ध दार्शनिक बने। वे कहते थे कि शिक्षक वो नहीं जो तथ्य सिखाए, बल्कि वो जो सोचने के लिए प्रेरित करे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रवक्ता सदा शंकर पांडेय, डॉ रत्नेश कुमार, राजेश सिंह, शिव बालक, अमर, वीरेन्द्र एवं प्रबंध निदेशक डॉ नरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे यह भी पढ़ें- G...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.