Gangapar News: ढिलिया गांव की सैकड़ों बीघा खेती एक पखवाड़े से जलमग्न
गंगापार, सितम्बर 9 -- Gangapar News: तीन तरफ से पहाड़ों और पहाड़ी नदियों से घिरे बरहा कला ग्राम पंचायत के ढिलिया गांव के सैकड़ों किसानों की धान सहित अन्य फसलों की खेती पिछले दो वर्षों से बरसात के चलते तबाह हो रही है। पिछले एक पखवाड़े हुई बरसात के चलते पूरे गांव की हजारों बीघे खेती बरसाती पानी से डूबी हुई है। मांडा क्षेत्र के बरहा कला ग्राम पंचायत की आबादी लगभग पांच हजार है। इस गांव में ज्यादातर किसान हैं और धान की अच्छी उपज के लिए यह गांव क्षेत्र में विख्यात रहा है। भौगोलिक नजरिये से तीन तरफ से पहाड़ों से घिरे होने के कारण बरसात के समय पहाड़ी पानी बरहा कला गांव में जमा हो जाता है। गांव की काली मिट्टी उपजाऊ खेती के लिए काफी बेहतर मानी जाती है। दो साल से गांव में जमे बरसाती पानी निकलने का रास्ता बम्हनी नाला जाम होने से बरसात होने पर काफी दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.