Gangapar News: ड्यूटी के दौरान एंबुलेंसकर्मी की मौत
गंगापार, अक्टूबर 8 -- Gangapar News: प्रतापगढ़ जनपद के संग्रामगढ़ में 102 एम्बुलेंस पर कार्यरत संविदाकर्मी रूदापुर गांव निवासी 39 वर्षीय रामनारायण यादव पुत्र स्व. रामसुंदर यादव की गुरुवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सिर में तेज दर्द शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रामनारायण की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, दो बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.