Gangapar News: डेलौहा गांव की सड़क बनी तालाब, आवागमन में असुविधा
गंगापार, अगस्त 17 -- Gangapar News: सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक हुई रिमझिम बरसात से डेलौहा गांव की सड़क पर लबालब बरसात का पानी भर गया। जल निकासी की व्यवस्था न होने प्राथमिक विद्यालय डेलौहा परिसर में भी पानी भर गया था, जिससे बच्चे स्कूल नहीं पहुंच सके। सुबह से दोपहर तक हुई वारिश की वजह से क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चे नहीं पहुंच सके। डेलौहा गांव में जल निकासी की समस्या काफी दिनों से है। उधर नाग पंचमी का त्योहार भी बरसात की वजह से फीका रहा। डेलौहा गांव के राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि नवीन मंडी परिषद से निर्मित डेलौहा गांव की सड़क पर कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर पांट दिया है। इसकी शिकायत आई जी आर एस व मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है, लेकिन कुछ न हो सका। उधर मेजा कोंराव मार्ग पर जानकीगंज के सामने जल निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात का पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.