गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: स्थानीय थाना क्षेत्र के रत्यौरा मोड़ कुशवाहा मार्केट में अमित कुमार सोनी निवासी चकराना चाका थाना नैनी ने सराफा की दुकान खोल रखी थी। पिछले 15 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण भारी मात्रा में बर्तन और लगभग 60 हजार रुपये नकद उड़ा दिए। जिसकी तहरीर कोरांव थाने में दी गई थी लेकिन उसका मुकदमा डेढ माह बाद 24 सितंबर को दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...