Gangapar News: डेंटल कॉलेज में प्रवेश दिलानें के नाम पर ऐंठे साढ़े छह लाख
गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: कालका डेंटल कॉलेज मेरठ में प्रवेश दिलाने के नाम पर नैनी के मवैया स्थित एक इंस्टीट्यूट के लिपिक ने एक व्यक्ति से छह लाख साठ हजार रुपये ठग लिए। प्रवेश न होने पर जब लिपिक से अपना धन मांगने गया तो धन लेने वाला लिपिक उसे गाली-गलौज देते हुए भगा दिया। भुक्तभोगी मेजा थाने पहुंच लिपिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, पुलिस ने मुकदमा लिख घटना की जांच शुरू कर दी। तहरीर के मुताबिक औद्योगिक थाना के गोती मधैना निवासी मिथिलेश कुमार पाल ने अपने छोटे भाई का प्रवेश बीडीएस मेरठ मे दिलाने के नाम पर ओम प्रकाश शर्मा पुत्र अम्बिका शर्मा निवासी विगहनी थाना मेजा को रुपये दिया था। ओम प्रकाश शर्मा गायत्री इंस्टीट्यूट में वर्ष 2023-24 में लिपिक के पद पर था, उसने प्रवेश दिलाने के नाम पर धन ले रखा था, जब उसके भाई का प्रवेश वह नहीं करा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.