गंगापार, जुलाई 27 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया थाना पुलिस ने चोरी, लूट और छिनैती की विभिन्न घटनाओं का खुलासा करते हुए कुख्यात डेंजर जोन 2225 गैंग के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें तथा छीने गए मोबाइल फोन को बेचने से प्राप्त 900 रुपये बरामद किए गए हैं। इससे पहले पुलिस इस गैंग के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब गैंग के फरार सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज गौतम पुत्र राधेश्याम गौतम निवासी ग्राम किरांव थाना हंडिया तथा आकाश गौतम पुत्र हीरालाल गौतम निवासी ग्राम होलापुर, थाना हंडिया के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए।

ग...