Gangapar News: डीहा में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, पूर्व सांसद ने दी धरने की चेतावनी
गंगापार, अगस्त 22 -- Gangapar News: लगातार हो रही बारिश से करछना के डीहा गांव की बेलतारा यादव बस्ती में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। बस्ती में पानी भरने से कई परिवार घरों में कैद होकर रह गए हैं। ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। परेशान ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह को दी। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह ने एसडीएम करछना से फोन पर तत्काल जलभराव की समस्या का समाधान कराने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों को जलभराव से निजात नहीं दिलाई गई तो वह ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठेंगे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: टूटी इंटरलॉकिंग चटिया से नाली जाम, जलभराव से लोग परेशान पूर्व सांसद के हस्तक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.