Gangapar News: डीसीपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण, विवेचनाओं में तेजी के निर्देश
गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बुधवार को मेजा कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों और पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसीपी मेजा ब्रजेश पाठक, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनन्जय पांडेय सहित सभी चौकी प्रभारी और उपनिरीक्षक मौजूद रहे।डीसीपी विवेक चन्द्र यादव ने सबसे पहले थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, बैरक, मालखाना, हवालात और भोजनालय का निरीक्षण किया, इसके बाद उन्होंने सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर ऑनलाइन एफआईआर, शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण और अपराध रजिस्टरों के रख-रखाव की समीक्षा की।उन्होंने थाने के अपराध रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर सहित अन्य महत्वपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.