गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: डीएम मनीष कुमार वर्मा का कार्यक्रम तहसील में कई बार लगा लेकिन नहीं आ पाये। शनिवार को पहली बार जब कोरांव सम्पूर्ण समाधान दिवस में अध्यक्षता करने पहुंचे तो भारी भीड़ जुट गई। शिकायतकर्ता अपनी बात कहने के लिए लाइन में लगते लेकिन धक्का-मुक्की के कारण उन्हे बाहर हो जाना पड़ता। नजारा इतना बुरा था कि पुलिस डीएम के सामने गेट पर पहुंचे पीड़ितों को धक्का देकर बाहर कर दे रही थी। यह स्थिति देख डीएम एक घन्टे शिकायत सुनने के बाद कुछ देर के लिए उठकर एसडीएम के चैम्बर में चले गये। दोबारा भी आये तो 10-15 प्रार्थना पत्रों को सुनने के बाद शेष प्रार्थना पत्रों को समेटने का आदेश दिए और कहा कि जिले पर बैठकर शिकायतें देखेंगे।

शिकायतों का विवरण कोरांव तहसील में पहली बार सबसे अधिक 642 शिकायतें आई। जिसमें दर्जनो ऐसे शामिल रहे जो ...