गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: क्षेत्र के साधन सहकारी समिति जमुई में डीएपी खाद आने की सूचना पर पहुंची किसानों की भीड़। सचिव ने फार्मर आईडी लेकर अपडेट के बाद वितरण का आश्वासन दिया है। बड़ी संख्या में किसान वापस लौट गए। सोरांव के साधन सहकारी समिति जमुई में दो दिन पूर्व डीएपी खाद आने की सूचना पर सोमवार सुबह से किसानों की भीड़ जमा हो गई। किसान डीएपी खाद लेने के लिए फार्मर आईडी के साथ समिति में पहुंच गए। सचिव शिवमूर्ति यादव ने किसानों को बताया कि पूर्व में जमा फार्मर आईडी को अपडेट किया जा रहा है। प्रथम चरण में उन्हीं किसानों को डीएपी खाद वितरित की जाएगी जिनके पेपर में जमा हुए थे। कलंदरपुर गांव के सुन्दर पटेल, जमुई के शिव बाबू, बिगहिया के राजेश कुमार व विजय पटेल समेत बड़ी संख्या में किसान निराश वापस लौट गए। बता दें कि सोरांव क्षेत्र में ...