Gangapar News: डिवाइडर से टकराई तीर्थयात्रियों की बस
गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-बांदा हाईवे पर बारा थाना क्षेत्र के रणजीत इंटर कॉलेज लोहगरा और पुलिया के बीच टायर फटने से यात्रियों की एक बस रविवार आधी रात के बाद डिवाइडर से टकरा गई। इससे स्ट्रीट लाइट के दो खंभे टूट गए। सूचना पर सीसी टीम प्रथम प्रभारी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।बस तीर्थयात्रियों को लेकर चित्रकूट से संगम प्रयागराज की ओर जा रही थी। लेकिन लोहगरा में पुलिया के पास टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से डिवाइडर पर लगे दो स्ट्रीट लाइट के खंभे टूट गए। गनीमत रही कि बस में सवार किसी भी तीर्थयात्री को कोई चोट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। मौके पर बस स्टार्ट होने की स्थिति में नहीं थी। सीसी टीम के प्रभारी शुभम् पिपरैया ने बताया कि थाना के उच्चाधिकारियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.