Gangapar News: डंपर समेत चार वाहनों का 2.13 लाख का चालान
गंगापार, अगस्त 5 -- Gangapar News: क्षेत्र में परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन कर संचालित वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए डंपर समेत चार वाहनों का कुल 2.13 लाख रुपये का चालान किया। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। परिवहन विभाग की टीम ने कौंधियारा क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक डंपर का 62 हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं गिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जांच में अनियमितताएं मिलने पर दो ट्रैक्टरों का संयुक्त रूप से 96 हजार तथा एक अन्य ट्रैक्टर का 55 हजार रुपये का चालान किया गया। इस तरह कुल 2 लाख 13 हजार रुपये का चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.