Gangapar News: डंपर की चपेट में आया युवक, हुई मौत
गंगापार, अक्टूबर 6 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मेजा भटौती मार्ग पर सोमवार रात डंपर ने एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।जोड़ौरी तारा भटौती निवासी 42 वर्षीय राम बाबू सोमवार की शाम को किसी काम से घर से भटौती तिराहे पर गया था। वहां से घर के लिए चला तो अनियंत्रित डंपर की चपेट में आ गया। डंपर रामबाबू के पैर को कुचलते हुए निकल भागा। लहूलुहान रामबाबू काफी देर तक सड़क पर चीख पुकार करता रहा, जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायल की पहचान कर उसके घर खबर दी तो बेसुध परिजन घटना स्थल पर पहुंच उसे अस्पताल ले गए। पत्नी चन्द्रकली की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लिखापढ़ी दर्ज कर जांच में जुट गई है। भटौती कोनिया मोड़ के राजकुमार सहित कई ने बताया कि भटौती पहाड़ी स्थित क्रसर प्लांटों से क्षेत्र के विभिन्न मार्गो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.