Gangapar News: ठा. कल्लू सिंह की आठवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
गंगापार, अक्टूबर 9 -- Gangapar News: क्षेत्र के गजरूप सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विद्यालय के संस्थापक स्मृतिशेष ठा. कल्लू सिंह (नेताजी) की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। प्रधानाचार्य जगत नारायण पांडेय सहित शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शिक्षकों ने उनके दूरदर्शी व्यक्तित्व और दृढ़ संकल्प को याद करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रबंधक दिनेश सिंह सहित संचालक विवेक सिंह, एमपी सिंह, प्रमोद कुमार जायसवाल, पुष्पेंद्र सिंह, राकेश शुक्ल, उमेश तिवारी, आनंद पांडेय, विजय प्रताप सिंह, गौरव सिंह, प्रेमचंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: उत्कल मणि गोपोबंधु दास की 149 वीं जयंती मनाई गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.