Gangapar News: ठंड की आहट के साथ सजीं रजाई-गद्दों की दुकानें
गंगापार, अक्टूबर 23 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। ठंड की आहट के साथ ही क्षेत्र के बाजारों में रजाई, गद्दे और कंबल की दुकानें सजने लगी हैं। बिहार समेत अन्य प्रदेशों से आए मौसमी दुकानदार करछना, साधुकुटी, घटवा, बरदहा, कौवा, बसही, डीहा, करेहा और पचदेवरा बाजारों में दुकान लगा चुके हैं। दुकानों पर रुई, खोल, रजाई-गद्दे की भराई और तगाई की सुविधा उपलब्ध है।दुकानदारों के मुताबिक, रजाई की कीमत 800 से 2200 रुपये और गद्दे की कीमत 350 से 2000 रुपये तक है। साधुकुटी के दुकानदार मो. चांद ने बताया कि रुई के दाम बढ़ने से इस बार कीमतों में भी इजाफा हुआ है। कंबल का इस्तेमाल बढ़ने से रजाई-गद्दों की मांग कुछ घटी है, लेकिन ठंड बढ़ने और शादी-विवाह के मौसम में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.