Gangapar News: ट्रैक्टर से मिक्सर मशीन खुला, सब्जी विक्रेता घायल
गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लालगोपालगंज कस्बे के जेठवारा रोड स्थित सब्जी मंडी में गुरुवार सुबह गिट्टी-बालू मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया।नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चौकी अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव निवासी सब्जी विक्रेता पन्ने पटेल सुबह सब्जी मंडी में मौजूद थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर गिट्टी-बालू मिक्सर मशीन लेकर जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर से मिक्सर मशीन खुलकर अलग हो गई और सब्जी विक्रेता के पैर पर चढ़ गई। हादसे में पन्ने पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल के परिजनों को सूचना दी और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मंडी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.