Gangapar News: ट्रेन में हुई मुलाकात, रचा ली शादी
गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत कसगांव निवासी रूपाली पुत्री रूपनाथ गुप्ता 27 सितंबर की शाम खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से उसकी तलाश की मांग की थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए युवती को हंडिया क्षेत्र के शंकरपुर गांव से सकुशल बरामद कर लिया। सहसों पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार चौबे ने बताया कि रूपाली और प्रकाश पांडेय दोनों बालिग हैं। रूपाली अपनी स्वेच्छा से शंकरपुर निवासी प्रकाश पांडेय पुत्र प्रयाग पांडेय के साथ विवाह कर वहां रह रही है। एक यात्रा के समय दोनों की ट्रेन में मुलाकात हुई थी, जो धीरे-धीरे वैवाहिक संबंधों में बदल गई। पुलिस ने युवती के पिता रूपचंद्र गुप्ता को इसकी सूचना दी। युवती ने भी पुलिस को बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.