गंगापार, अक्टूबर 22 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुंबई रेल मार्ग पर गुरुवार की दोपहर एक हृदय विदारक हादसा हो गया। घूरपुर रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए। आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर के समय रेलवे फाटक बंद था। उसी दौरान प्रयागराज से मुंबई की ओर जा रही एक ट्रेन तेजी से घूरपुर रेलवे फाटक की ओर आ रही थी। फाटक के पास खड़ा एक युवक अचानक दौड़ता हुआ आया और चलती ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन की तेज रफ्तार होने के कारण युवक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और शव कई हिस्सों में बंट गया।

पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही गौहनिया चौकी इंचार्ज अनुराग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल ...