गंगापार, अगस्त 12 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सैनिक गार्डेन कंजिया, कौड़िहार के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गई। फाफामऊ से लालगोपालगंज जाने वाली रेलवे लाइन पर हादसे की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजेंद्र पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया।बाद में मृतका की पहचान 48 वर्षीया सुमन शुक्ला निवासी दुर्गा शुक्ल का पूरा के रूप में हुई। नवाबगंज इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...