Gangapar News: ट्रेन की चपेट में आने से बालक की मौत
गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: रेलवे लाइन पार कर घर लौटते समय किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया। सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह सात बजे के लगभग समहन के टिकुरी गांव स्थित रेलवे लाइन के पास इस घटना की जानकारी स्वजनों को हुई तो वह रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच बेटे के शव को घर ले आए। कुछ देर घर पर रखने के बाद गंगाघाट छतवा ले गए, प्रवाहित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से मां अनीता केशरी व बहन सौम्या, रोही का बुरा हाल रहा। समहन की टिकुरी गांव निवासी विजय केशरी दुकान चलाते हैं, उनका इकलौता बेटा 12 वर्षीय कार्तिकेय घर के दक्षिण से गुजरी रेलवे लाइन पर शौच के लिए गया था। लौटते समय अचानक ट्रैक पर ट्रेन आ गई, मासूम कुछ समय पाता ट्रेन की तेज हवा के झोंकों से गिट्टी पर गिर गया, सिर में गहरी चोट आने से उसकी तत्काल मौत हो गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.