Gangapar News: ट्रांसफॉर्मर से निकल रहा धूआं
गंगापार, जुलाई 15 -- Gangapar News: शंभूचक गांव स्थित ट्रांसफॉर्मर की खूंटी कई दिनों से खराब है, इस खूंटी के खराब होने से कई दिनों से स्पार्किंग हो रही है। ट्रांसफॉर्मर की खूंटी से धुंआ निकलता देख ग्रामीण भयभीत हैं। गांव के कल्लू सिंह, मुकेश कुमार सिंह सहित कई ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की खूंटी कई दिनों से खराब है, लाइनमैन को तत्काल इसे बददलने के लिए कहा गया, लेकिन खूंटी बदली नहीं जा सकी है। दो दिन पहले इसी गांव का एक अन्य ट्रांसफॉर्मर जल गया था, जिसे जेई की रिपोर्ट पर 100 केवीए का अन्य ट्रांसफार्मर मंगा दिया गया। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी में ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड पड़ रहा है, जिससे ऐसी स्थिति हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.