Gangapar News: ट्रांसफॉर्मर केबल में लगी आग, बालू डालकर बुझाया
गंगापार, अगस्त 13 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर थाना क्षेत्र के घूरपुर बाजार स्थित हाईवे के किनारे घोसियान बस्ती में लगे 230 केवीए के बिजली ट्रांसफॉर्मर केबल में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास अफरातफरी मच गई।
घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर से पहले धुआं निकला और फिर केबल में लपटें उठने लगीं। आग देख स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। बिजली का खतरा होने के बावजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बालू और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलने से बच गया और कोई जनहानि या बड़ा हादसा नहीं हुआ।
सुरक्षा उपाय घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने विद्युत उपकेंद्र भीटा को सूचना दी। आग लगने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की बिजली आपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.