Gangapar News: ट्रांसफॉर्मर की राह में सड़क बनी बाधा
गंगापार, जुलाई 2 -- Gangapar News: मांडा के प्रयागपुर-रमगढ़वा ग्राम सभा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रस्तावित आठ एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर बदहाल संपर्क मार्ग के कारण अब तक स्थापित नहीं हो पा रहा है। उपकेंद्र तक जाने वाली कच्ची सड़क ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी होने के कारण भारी वाहन ट्रांसफार्मर लेकर मौके तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। नगर पंचायत भारतगंज की सीमा से बाहर होने के बावजूद नगर पंचायत ने जनहित को देखते हुए जेसीबी लगाकर रास्ते को समतल कराया, लेकिन मार्ग को उपयोगी बनाने के लिए उस पर लगभग 10 से 15 ट्रॉली गिट्टी मिश्रित सामग्री या डस्ट डाले जाने की जरूरत है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों से कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उनका कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.