Gangapar News: ट्रांसफार्मर की जगह बदलने के नाम पर 18 हजार लेने का आरोप
गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: कौंधियारा के पीड़ी पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता पर ट्रांसफॉर्मर की जगह बदलने के नाम पर 18 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। कठौली कंचनवा पुलिया के पास बिजली विभाग की ओर से 16 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। शिकायतकर्ता सीताराम यादव पुत्र स्व. मैहरदीन यादव का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर से आए दिन शॉर्ट सर्किट होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सीताराम के नाती विजय राज यादव ने रामपुर स्थित एसडीओ कार्यालय में अवर अभियंता से मुलाकात कर ट्रांसफॉर्मर की जगह बदलने की मांग की थी। आरोप है कि कार्यालय में कार्यरत एक संविदाकर्मी के माध्यम से 18 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद अवर अभियंता ने जल्द ट्रांसफॉर्मर दूसरी जगह स्थानांतरित कराने का आश्वासन दिया। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर की जगह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.