गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रांसफॉर्मर के रेडिएटर की पाइप कटर से काटकर एक बड़े ट्रांसफॉर्मर का लगभग 400 लीटर तेल अज्ञात चोर चुरा ले गए, जिससे सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली बाधित हो गई है। ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। एसडीओ और जेई विद्युत विभाग ने मांडा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत मांडारोड विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ अशोक कुमार व जेई अभय सिंह ने संयुक्त हस्ताक्षर से मंगलवार को मांडा थाने में तहरीर दी कि सोमवार रात अज्ञात चोरों द्वारा प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर नहवाई ग्राम पंचायत के मांडा रोड कब्रिस्तान के समीप लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर के रेडिएटर की कटर से पाइप काटकर अज्ञात चोर ट्रांसफॉर्मर का 400 लीटर तेल चुरा ले गए, जिससे मांडा रोड बा...