Gangapar News: ट्रक चालक की मौत, ट्रक मालिक की हालत गंभीर
गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थाना क्षेत्र के मेड़ुवा गांव निवासी 18 वर्षीया गणेश भारतीया पुत्र प्रदीप भारतीया गांव के ही गाड़ी मालिक कमलेश हरिजन पुत्र स्वर्गीय बद्री हरिजन के साथ ट्रक पर गोभी लादकर सासाराम जा रहे थे। गाड़ी शनिवार को कटनी पहुंची थी तभी एक डंपर में टक्कर हो जाने से गाड़ी चालक प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जब कि गाड़ी मालिक कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।गाड़ी मालिक को प्रयागराज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मृतक प्रदीप का शव पोस्टमार्टम के बाद घर ले आने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना के एक दिन बाद रविवार को दीपावली पर्व मनाए जाने की घर में तैयारी चल रही थी। प्रदीप की मौत के बाद घर में मातम छाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.