Gangapar News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक के खिलाफ केस
गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग के मांडा थाना क्षेत्र के चिलबिला बाजार में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर की ट्रॉली में सवार एक युवक की मौत और तीन अन्य के घायल होने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार रात मांडारोड बाजार के पास मिर्जापुर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई 23 वर्षीय संदीप कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में ट्रैक्टर के ट्रॉली पर सवार जितेंद्र, ओंकार और लालाराम भी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- उन्नाव में ट्रक का टायर बदलते समय तीन को डंपर ने रौंदा, मौत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.