Gangapar News: टोंस नदी में मिला युवक का शव
गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के गौरा के समीप टोंस नदी में मंगलवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव तैरता मिला। नदी में शव दिखाई देने पर मछुआरों ने उसे जाल में फंसा लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस के साथ नारीबारी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आशंका है कि शव नदी की धारा में बहकर कहीं से यहां पहुंचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: चार दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.