गंगापार, जुलाई 6 -- Gangapar News: पोस्टमार्टम के बाद दिवंगत अनीश कुमार का शव जैसे ही उसके घर समहन गांव पहुंचा परिजन व रिश्तेदार दहाड़े मारकर रोने लगे। कुछ देर तक शव घर पर रखने के बाद गंगाघाट छतवा ले गए, अन्तिम संस्कार कर दिया।

दुर्भाग्यपूर्ण घटना रविवार को दोपहर बारह बजे के लगभग 17 वर्षीय अनीश कुमार अपने साथी अग्निहोत्री प्रसाद, आशीष कुमार, एसपी श्रीवास्तव के साथ टोंस नदी में नहाने के लिए गया था। जहां पानी में उतरने के बाद पानी के तेज धार में चारों बहने लगे, तीन साथी जो किसी तरह टोंस नदी घाट पहुंच गए, जबकि अनीश कुमार डूब गया।

सहायता का प्रयास शोरगुल पर कुछ दूर भैंस चरा रही एक महिला डूब रहे अनीश को बचाने के लिए पहुंच गई, अपनी साड़ी पानी में फेंक दी, लेकिन उसे बचा न सकी। सोमवार सुबह नदी में स्नान करने वालों ने घाट से तीन सौ मीटर दूर दिवंगत...