गंगापार, सितम्बर 5 -- Gangapar News: नगर पंचायत शंकरगढ़ के डूडा कॉलोनी में शनिवार को खेलते समय ढाई वर्ष का मासूम अधूरे पड़े वाटर टैंक में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चे को पानी से बाहर निकाल लिया। डूडा कॉलोनी में करीब दो माह पूर्व वाटर लेवल टैंक का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। बारिश के कारण टैंक में करीब 12 फीट का गड्ढा हुआ था जो इस समय पानी भर गया है। शनिवार को कमलेश आदिवासी का ढाई वर्षीय पुत्र वीर आदिवासी खेलते-खेलते टैंक के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। बच्चे के गिरने की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल बाहर निकाल लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...