गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: हंडिया विकासखंड क्षेत्र के कस्बा बरौत स्थित टेला रोड पर महीनों से जमा कीचड़युक्त गंदा पानी अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लंबे समय से पानी जमा है। स्थिति यह है कि मामूली बारिश होने पर भी सड़क जलभराव और कीचड़ की चपेट में आ जाती है।जमा गंदे पानी में कीटाणु पनपने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे आसपास के लोगों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...