Gangapar News: टूटी बेलन नहर की सड़क, कीचड़ से परेशानी
गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: बरसात के चलते टूटी बेलन नहर को विभागीय कर्मचारियों ने केवल मिट्टी डालकर बना दिया। बारिश के चलते मिट्टी कीचड़युक्त होने से राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक सप्ताह पहले मझिगवां शिवपुर मार्ग के मध्य शिवपुर गांव के सामने बरसात से बेलन नहर टूट गई थी। नहर टूटने और शिवपुर की पुलिया एक साल से क्षतिग्रस्त होने के कारण तमाम घरों में बरसाती पानी भरा रहता है। बेलन नहर टूटने की सूचना पर नहर विभाग के कर्मचारियों ने टूटी नहर को केवल मिट्टी डालकर ठीक कर दिया। मिट्टी के साथ गिट्टी, मोरंग यदि पड़ा होता, तो पुलिया भी मजबूत होती और नहर की सड़क का भी मरम्मत हो जाता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.