गंगापार, जुलाई 6 -- Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र के रामनगर गांव में जल निगम की पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले करीब दस दिनों से पानी की आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों और बाजारवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पानी की आपूर्ति ठप ग्रामीणों में विश्वम्भर नाथ यादव, हसनैन अली, मुन्नू हरिजन, गोलू पटवा, अवनीश पाल, ननकऊ चौरसिया सहित कई लोगों ने बताया कि गांव में कई जगह जल निगम की पाइपलाइन टूट गई है। इसके चलते डोरवा मोड़, मिश्रपुर मार्ग पर जल निगम कार्यालय के सामने सहित अन्य स्थानों पर लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई है।

सड़क पर जल रिसाव ग्रामीणों का कहना है कि डोरवा मोड़ पर सड़क के बीचों-बीच हो रहा पानी का रिसाव अब तालाब का रूप ले ...