Gangapar News: टूटी इंटरलॉकिंग चटिया से नाली जाम, जलभराव से लोग परेशान
गंगापार, अगस्त 22 -- Gangapar News: विकासखंड करछना के जगौती ग्रामसभा में वर्षों पहले बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क के बीच बनी नाली की चटिया टूटने से जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। नाली जाम होने से बारिश और घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा होकर बजबजा रहा है। इससे ग्रामीणों को दुर्गंध और गंदगी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार दिनेश सोनी के घर से रामहर्ष के घर तक खड़ंजे के बीच नाली बनाई गई थी। नाली के ऊपर लगी चटिया काफी समय पहले टूट गई, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। टूटे हिस्से का मलबा नाली में गिरने से जलनिकासी बाधित हो गई है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। लोगों को पानी से होकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश से पहले नाली की मरम्मत करा दी जाती तो जलभराव की सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.