Gangapar News: टीसी लेने गये छात्र की साइकिल चोरी
गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में टीसी लेने गए छात्र की साइकिल विद्यालय परिसर से चोरी हो गई। पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी प्रियांशु कुमार गौड़ पूर्व माध्यमिक विद्यालय से कक्षा आठ उत्तीर्ण होने के बाद दोहथा के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में इस वर्ष प्रवेश लिया था। मंगलवार दोपहर दोहरा से अपने पुराने विद्यालय मझिगवां में कक्षा आठ की टीसी लेने साइकिल से गया। मझिगवां पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में खड़ी उसकी साइकिल किसी अज्ञात चोर ने गायब कर दी। पुलिस को उसके पिता ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.