Gangapar News: टीनशेड लगाने से रोकने का आरोप, एसडीएम से लगाई गुहार
गंगापार, जुलाई 7 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। थाना क्षेत्र के रिठैया गांव निवासी दयाशंकर पाल ने अपनी जमीन पर टीनशेड लगाने से रोके जाने की शिकायत उपजिलाधिकारी से की है।उनका आरोप है कि वह अपनी भूमि पर पशुओं को बांधने के लिए मंगलवार सुबह टीनशेड लगवा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग जमीन को अपनी बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। दयाशंकर का कहना है कि संबंधित लोग जबरन निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। मामले को लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उपजिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए करछना थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.