गंगापार, अगस्त 13 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। मेजारोड बाजार से अपने घर बसडीला लौट रहे युवक को चार पहिया ने टक्कर मार दी, रात नौ बजे के मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर नौ बजे घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दी तो पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया।करछना थाना के बसडीला गांव निवासी प्रभाकर सिंह पुत्र रतिदेव किसी काम से मेजारोड बाजार गए थे, जहां उन्हें घर लौटने में काफी देर हो गई, रात नौ बजे के लगभग वह बाजार से निकले तो कठौली गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रभाकर बाइक से दूर गिर गए। जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई, पुलिस उन्हें पास के एक अस्पताल ले गई। हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। हालत नाजुक बनी हुई है। घायल के बेटे की तहरीर पर पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ लिखापढ़ी दर्ज क...