Gangapar News: जो भक्तों के पापों का हरण कर ले वही हरि
गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: गोरापुर सिकंदरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन सोमवार को डॉ शशि शेखर ने कथा का रसपान कराया। व्यासपीठ से कहा कि सर्वेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने व्रज में अनेकानेक बाल लीलाएं कीं, जो वात्सल्य भाव के उपासकों के चित्त को अनायास ही आकर्षित करती हैं। जो भक्तों के पापों का हरण कर लेते हैं, वही हरि हैं। कथा व्यास ने कहा कि नंदालय में गोपियों का तांता लगा रहता है। हर गोपी भगवान से प्रार्थना करती है कि किसी न किसी बहाने कन्हैया मेरे घर पधारें। जिसकी भगवान के चरणों में प्रगाढ़ प्रीति है, वही जीवन्मुक्त है। इस मौके पर बाबू बाके बिहारी सिंह, एसपी सिंह, टीपी सिंह, प्रधानाचार्य शशिकांत दुवे, रामशंकर मिश्र, राधेश्याम तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.