गंगापार, नवम्बर 27 -- Gangapar News: श्रीमद्भागवत कथा ब्यास ने कहा कि कर्मों से च्युत न हों वही अच्युतानंद है, महारास में गोपियों ने पांच ज्ञानेन्द्रिया, पांच कर्मेंद्रियां और एक मन, ग्यारहों इन्द्रियों का समर्पण किया तब उन्हें भगवान प्राप्त हुए। भगवान तो एक थे लेकिन अनन्त स्वरूप हो कर सभी गोपियों के साथ महारास संपादित किया। नारीबारी में आयोजित संगीतमई भागवत कथा में कथा व्यास पं रामजी पाण्डेय ने छठवें दिन की कथा में उद्धव चरित्र, द्वारिका गमन और रुक्मिणी विवाह की कथा वर्णन करते हुए कहा। उक्त अवसर पर मीना देवी शुक्ला, विजय नारायण शुक्ल, विद्याकान्त शुक्ल, धर्मराज पाल, रत्नाकर सिंह, बाबा बैजनाथ केसरवानी, संजय तिवारी विधान शुक्ल, मनोज शुक्ल, कृष्ण कुमार द्विवेदी, राजकुमार केसरवानी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...