गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पगुवार गांव में एक महिला ने कुछ लोगों पर जेसीबी लगाकर उसकी जमीन की बाउंड्रीवाल गिराने और जबरन कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत सर्व प्रथम शंकरगढ पुलिस वा बाद मे उपजिलाधिकारी बारा से करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैशिकायती पत्र के अनुसार मध्य प्रदेश के रीवा जिले की निवासी राजकुमारी पत्नी अशोक सिंह ने बताया कि उसने 19 मई 2011 को पंजीकृत बैनामे के माध्यम से पगुवार मौजा में भूमि खरीदी थी। आरोप है कि 21 सितंबर को कुछ लोग जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और जमीन पर बनी करीब पांच फीट ऊंची बाउंड्रीवाल को गिराने लगे। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट पर आमादा हो गए। श...