Gangapar News: जेसीबी से नाले की सफाई, फिर भी नहीं हुई जलनिकासी, 14 दिन से धरना जारी
गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। 14 दिन से जारी किसानों के धरने के दबाव में सिंचाई विभाग ने मंगलवार को नाले की जेसीबी से सफाई कराई, लेकिन जलनिकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। नाले पर अतिक्रमण वाले हिस्से की सफाई और खुदाई नहीं होने से खेतों में पानी भरा है। इससे कौड़िहार समेत आसपास के गांवों में हजारों बीघा धान की फसल पर संकट मंडरा रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज किसान मंगलवार को भी कौड़िहार चौराहे पर दिन-रात धरने पर डटे रहे।युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में चल रहे धरने पर किसानों ने आरोप लगाया कि नाले की सामान्य सफाई से समस्या का समाधान नहीं होगा। जब तक अतिक्रमण वाले हिस्से से पानी की निकासी का रास्ता साफ नहीं कराया जाता, तब तक खेतों में जमा पानी निकलना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.