गंगापार, अगस्त 20 -- Gangapar News: बांग्लादेशी नागरिक डॉ कमलेश विश्वास उर्फ सुजल के फर्जी दस्तावेज व कूटरचित कागजात की जांच करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। कई वर्षो से सोनार का तारा ऊंचडीह में मरीजों का इलाज करने वाले कमलेश ने बांग्लादेश में मिली नागकिता के अलावा भारत की नागरिकता ले रखी थी। जांच के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत लिखापढ़ी कर रखी है। पुलिस ने यह कार्रवाई रामनगर बाजार में रहने वाली गीता विश्वास की शिकायत पर की।

बंगाली डॉक्टरों में हड़कंप डॉक्टर के जेल जाने के बाद मेजा तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में दवा की दुकान खोलकर मरीजों का इलाज करने वाले अन्य बंगाली डॉक्टरों में हड़कम्प मचा हुआ है। कुछ बंगाली डॉक्टर जानकारी पाने के बाद दुकान का शटर बंद कर गुम हो गए हैं, जो मौजूद हैं, वह अपने को यहां का नागरिक ब...