Gangapar News: जेनिथ मॉडल स्कूल में नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
गंगापार, जुलाई 31 -- Gangapar News: जेनिथ मॉडल स्कूल शंकरगढ़ में शुक्रवार को अलंकरण समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में विद्यालय की नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और नेतृत्व की शपथ दिलाई गई। अलंकरण समारोह में हेड ब्वॉय शिखर सिंह, हेड गर्ल सृष्टि सिंह तथा हेड मार्शल श्रेयांश सिंह सहित वाइस हेड ब्वॉय, वाइस हेड गर्ल, हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टन समेत विभिन्न पदों पर चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- इंवेस्टीचर सेरेमनी में विद्यार्थियों ने ली अपने पद की शपथ मुख्य अतिथि ने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.