गंगापार, जुलाई 20 -- Gangapar News: जिला लेखपाल संघ के चुनाव में मेजा तहसील के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह जिला मंत्री चुन लिए गए। कुल पड़े 415 मतों में कुलदीप यादव को 314 वोट मिले थे। भारी मतों से जीत दर्ज करने वाले कुलदीप यादव जैसे ही टीम के साथ मेजा तहसील मुख्यालय पहुंचे उनके साथियों ने माला फूल पहना कर स्वागत किया। लेखपाल संघ मेजा के अध्यक्ष धवल पांडेय ने कहा कि कुलदीप यादव लेखपाल साथियों की प्रत्येक संघर्षो में साथ रहते हैं, जिसका नतीजा अधिक मतों से जीत हुई है। स्वागत करने वालों में पंकज पांडेय, रजनीश कुमार, विकास पटेल, अजय कुमार, मानसिंह, अमरनाथ, रामचन्द्र, घनश्याम तिवारी, राघवेन्द्र कुमार, राकेश यादव आदि रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अवनीश जिलाध्यक्ष और कुलदीप बने जिलामंत्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...