गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: शनिवार को तहसील बारा में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल विकास द्वारा स्वच्छता और स्वास्थ्य से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों द्वारा लगाई गई अपशिष्ट प्रबंधन नवाचार प्रदर्शनी की लोगों ने सराहना की। बताया कि नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और लोगों को समझाने का तरीका सराहनीय रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...