Gangapar News: जारी बाजार में हाईवे पर नहीं जल रही स्ट्रीट लाइट
गंगापार, जुलाई 7 -- Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-रीवां राजमार्ग (एनएच 30) पर स्थित जारी गांव बस स्टॉप के दोनों तरफ कुल मिलाकर 19 खंभों की स्ट्रीट लाइट कई माह से नहीं जल रही हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग सहित मुख्यमंत्री के पोर्टल तक पर किया है किंतु हाईवे पर से अंधेरा नहीं हटा है।जारी बाजार के निवासियों ने बताया कि दो वर्षों से बीच-बीच में कुछ खभों की लाइट जली थीं लेकिन बारह खंभों की स्ट्रीट लाइट दो वर्षों से जली ही नहीं। बताया गया कि वर्षों से कई स्ट्रीट लाइट फ्यूज है और अंडरग्राउंड केबल डिस्कनेक्ट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.