गंगापार, अगस्त 23 -- Gangapar News: जारी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। करछना रोड और चौकी के पास लगे ट्रांसफार्मरों के टर्मिनल आए दिन जल जाने से एक फेस की आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे उमस भरी गर्मी में सैकड़ों उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। पंखे और कूलर बंद होने से घरों में लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं करा रहा है। रात में खराबी आने पर कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचते, जिससे उपभोक्ताओं को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...